फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bisahdhawasi CBI probe demand, demanding the arrest of Mohammad Jan

सीबीआई जांच की मांग करेंगे बिसाहड़ावासी, जान मोहम्मद की गिरफ्तारी की भी मांग 

Fri, 14 Oct 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 14 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bisahdhawasi CBI probe demand, demanding the arrest of Mohammad Jan
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला

बिसाहड़ा में 19 अक्तूबर को होने वाली रवि की शोक सभा में सीबीआई से जांच कराने ओर गोहत्या के आरोपी जान मोहम्मद की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। दोनों मांगों पर विचार-विमर्श करने के लिए साठा चौरासी और गुर्जर बाहुल्य गांवों के लोगों को जुटाने की तैयारी है।

विज्ञापन


कई संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। शोक सभा रवि के मकान के बराबर स्थित खेल मैदान में की जाएगी। शोकसभा में साठा चौरासी के लोग जमा होंगे। साठा चौरासी क्षेत्र में 84 गांव तोमर और 60 गांव शिशौदिया के हैं। 
विज्ञापन


इन गांवों में जनसंपर्क करके शोकसभा में पहुंचने की अपील की जा रही है। संजय राणा ने बताया कि शोक सभा में दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुजाना से लेकर दनकौर के गांवों से भी गुर्जर बाहुल्य गांवों से आकर लोग अपना समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन आरोपियों की जमानत अर्जी हाईकोर्ट में 
बिसाहड़ा में इकलाख हत्याकांड के मामले के तीन आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 17 और 19 अक्तूबर की तारीख लगी है। घटना के 14 आरोपी फिलहाल जेल में हैं। आरोपी हरिओम की जमानत अर्जी पर 17 अक्तूबर और अन्नू व पुनीत की जमानत पर हाईकोर्ट में 19 अक्तूबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed