{"_id":"57ed4c5c4f1c1bf4315744b1","slug":"bisahdha-john-muhammad-s-arrest-strict-women-the-self-immolation-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसाहड़ा : जान मोहम्मद की गिरफ्तारी पर महिलाएं सख्त, दी आत्मदाह की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिसाहड़ा : जान मोहम्मद की गिरफ्तारी पर महिलाएं सख्त, दी आत्मदाह की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
बिसाहड़ा कांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकशी मामले में आरोपी इकलाख के भाई जान मोहम्मद की गिरफ्तारी न होने से बिसाहड़ा गांव में आक्रोश बढ़ रहा है। गांव के मंदिर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस-प्रशासन ने जान मोहम्मद और अन्य नामजदों की गिरफ्तारी नहीं की तो वह सामूहिक रुप से आत्मदाह करेंगी।
विज्ञापन
बिसाहड़ा गांव के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी इकलाख हत्याकांड में जेल गए युवकों के परिवार सहित कुछ महिलाएं धरने पर बैठीं थीं।
विज्ञापन
महिलाओं का नेतृत्व साध्वी हर सिद्धी गिरी कर रहीं थीं। महिलाएं जान मोहम्मद व अन्य की गिरफ्तारी की मांग कर रहीं थीं। महिलाओं का आरोप था कि इकलाख हत्याकांड मामले में रिपोर्ट दर्ज होने से पहले उनके पक्ष के युवकों की गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने उनकी शिकायत पर गोकशी की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। अब अदालत के आदेेश पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी जान मोहम्मद व अन्य की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।
महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस-प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर नामजदों की गिरफ्तारी नहीं की तो मंदिर परिसर में ही सामूहिक आत्मदाह करेंगी।