{"_id":"578e83894f1c1b1d7fc4ba6f","slug":"bisahdha-cow-case-will-be-filed-today-in-a-statement-said-forensic-investigations-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसाहड़ा : गोहत्या मामले में आज दर्ज होंगे बयान, फोरेंसिक व तकनीकी टीम करेगी जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिसाहड़ा : गोहत्या मामले में आज दर्ज होंगे बयान, फोरेंसिक व तकनीकी टीम करेगी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
बिसाहड़ा कांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंश हत्या के मामले में जारचा थाना पुलिस बुधवार को वादी के बयान लेगी। इसके अलावा फोरेंसिक टीम, मेडिकल टीम और तकनीकी टीम भी बुधवार से मामले की जांच कर सकती है।
विज्ञापन
पिछले दिनों बिसाहड़ा के लोगों ने इकलाख और उसके परिजन पर गोवंश की हत्या करने का आरोप लगाया था। शिकायत पर मामला दर्ज न होने पर बिसाहड़ा के ग्रामीण न्यायालय पहुंचे थे।
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश के बाद थाना जारचा में इकलाख और उसके परिजन पर मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस सबसे पहले वादी के बयान लेने से जांच की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन
वादी सूरजपाल केविएट दाखिल करने इलाहाबाद गया हुआ है। बुधवार को वापस लौटने पर पुलिस उसके बयान लेगी। इसके आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
गोवंश काटने वाले स्थान की होगी जांच
ग्रामीणों ने दी शिकायत में इकलाख के घर के सामने जान मोहम्मद के घर पर गोवंश काटने का आरोप लगाया है। पुलिस की फोरेंसिक टीम इस स्थान की फोरेंसिक जांच करेगी।
तकनीकी टीम भी मौके पर पहुंचेगी
शिकायत के अनुसार, 25 सितंबर को हुई घटना की जांच करने एक टेक्निकल टीम भी मौके पर पहुंचेगी। इस दौरान घटना की वास्तविकता का पता लगाने के लिए पुलिस गवाहों के बयान के आधार पर घटना का रूपांतरण करेगी।
मेडिकल टीम करेगी आंखों की जांच
पुलिस द्वारा घटना में शामिल चार गवाहों के आंखों की भी जांच कराएगी, जिससे पता लगाया जा सकेगा कि बयान के आधार पर उन्हें इतनी दूर की वस्तुओं को देखने में वह कितने सक्षम हैं।
मांस के बारे में जानकारी मांगने की रही चर्चा
मंगलवार को न्यायालय परिसर में चर्चा जोरों पर रही कि इकलाख पक्ष के अधिवक्ताओं की ओर से न्यायालय में अर्जी देकर पुलिस से केस प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी मांगी है। इसमें आला कत्ल (डंडे, पत्थर आदि), घटनास्थल से बरामद मांस आदि कहां है। हालांकि, इकलाख पक्ष के अधिवक्ता यूसुफ सैफी ने इस तरह की अर्जी देने से इनकार किया है।