{"_id":"c521b4a43a4a3ea1119288afe1af156e","slug":"bikes-looted-from-sarraf-in-vijayanagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयनगर में सर्राफ से बाइक लूटी, सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजयनगर में सर्राफ से बाइक लूटी, सिर फोड़ा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 08 Aug 2014 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर में तिगरी मोड़ पर बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे तीन बदमाशों ने सर्राफ सचिन वर्मा से गनप्वाइंट पर बाइक लूट ली। विरोध करने पर तमंचे की बट सिर में मारकर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
विजयनगर एसएचओ इसे चोरी की घटना बता रहे हैं, जबकि सर्राफ का कहना है कि उन्होंने लूट की तहरीर दी थी, पुलिस ने जबरन उनसे चोरी की दूसरी तहरीर लिखवाई है।
सचिन वर्मा ने बताया कि वह गौतमबुद्धनगर जिले केरबुपुरा में ज्वैलरी शॉप चलाते हैं। बृहस्पतिवार को शिप्रा मॉल गए थे। वापस लौटते समय तिगरी मोड़ पर उनके मोबाइल पर कॉल आई और वे बाइक रोककर बात करने लगे।
विज्ञापन
तभी तीन बदमाश आए और उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। विरोध करने पर उनके सिर में तमंचे की बट मारी और बाइक लूटकर भाग गए।
वे विजयनगर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित नशे में हैं, मामला चोरी का है। तहरीर भी चोरी की दी गई है।
जबकि सर्राफ का कहना है कि पुलिस ने जबरन चोरी की रिपोर्ट तहरीर ली है। पहले उन्होंने लूट की तहरीर दी थी।