{"_id":"f6cd43b3aa6157d2a05c64e36137b1c6","slug":"bikers-snatched-chain-of-two-ladies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स का आतंक, झपटी दो महिलाओं की चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स का आतंक, झपटी दो महिलाओं की चेन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 30 Jun 2014 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी बाइकर्स गैंग का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी दो जगह बाइक सवारों ने सोने की चेन झपट ली।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-31 में रहने वाली दीपिका सेक्टर-29 पेट्रोल पंप के सामने से जा रही थी, तभी बाइक सवार दो लड़कों ने उनके गले से सोने की चेन उड़ा ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पुलिस को देख अगवा व्यवसायी को छोड़ भागे बदमाश
विज्ञापन
उधर, फतेहपुर गांव की रहने वाली अनीसा ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे वह गांव मादलपुर से सेक्टर-55 की तरफ आ रही थी। सेक्टर-55 पहुंचने से पहले ही दो बाइक सवारों ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली।
वहीं, शनिवार को नेहरू ग्राउंड में वकील के साथ 5.5 लाख रुपये की झपटमारी में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इस मामले को लेकर पीड़ित केके मिश्रा ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर एएस चावला से मुलाकात की और जल्द ही बाइक सवारों को पकड़ने की मांग की।