फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bikers looted engineers mobile in noida

रास्ता पूछने के बहाने बाइकर्स ने लूटा इंजीनियर से मोबाइल

Fri, 18 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 18 Nov 2016 12:01 AM IST
सार

सक्टर-58 कोतवाली से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार देर रात एक इंजीनियर से रास्ता पूछने के बहाने मोबाइल लूट लिया।

विज्ञापन
bikers looted engineers mobile in noida
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-58 कोतवाली से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार देर रात एक इंजीनियर से रास्ता पूछने के बहाने मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने बदमाशों का पीछा किया, मगर वह फरार हो गए। घटना सेक्टर-58 के  जे ब्लाक में हुई। पीड़ित ने घटना की तहरीर दे दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खोड़ा निवासी शिवराम सिंह सेक्टर-58 के जे ब्लाक स्थित एक कंपनी में इंजीनियर हैं। वह बुधवार देर शाम को ऑफिस से काम खत्म करके घर जाने के लिए निकले थे। पास में ही स्थित स्टैंड पर ऑटो का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


उसी समय उनके फोन पर एक कॉल आई तो वह बात करने लगे। बाइक सवार बदमाश आए और उन्होंने रास्ता पूछने के बहाने पास बुलाया तथा मोबाइल झपटकर भाग गए। पीड़ित इंजीनियर ने बाइकर्स का पीछा किया लेकिन चंद मिनटों में ही बदमाश ओझल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने एक राहगीर के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को तलाश किया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। पीड़ित ने सेक्टर-58 कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है।


दो माह में 42 मोबाइल लूटे
नोएडा में ऐसा कोई दिन नहीं है कि जिस दिन दो से चार मोबाइल न लूटे जा रहे हाें। मगर पुलिस ऐसी आपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकाम हो रही है। पिछले दो माह में 42 मोबाइल लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। मगर इनमें से पुलिस दो-तीन फोन ही बरामद कर पाई है। बाकी का आज तक कोई सुराग नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed