फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bikers looted 1.8L from groom's father

दूल्हे के पिता से लूटा 1.80 लाख

Wed, 07 May 2014 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 07 May 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
bikers looted 1.8L from groom's father

नोएडा में वर-वधू की जयमाला के बाद बेटे को फेरों की रस्म के लिए ले जा रहे पिता से बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख अस्सी हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया।

विज्ञापन


पीड़ित पिता ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश उन्हें धक्का मारकर फरार हो गए।

पीड़ित ने सोमवार को इसकी शिकायत थाना सेक्टर-49 पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इलाबास गांव में प्रेम सिंह के बेटे की शादी 18 अप्रैल को सेक्टर-48 निवासी एक लड़की के साथ तय हुई थी।

यह भी पढ़ें: दहेज नहीं लाई तो ससुर और देवर ने किया गैंगरेप
विज्ञापन


सोमवार को प्रेम सिंह बारात लेकर सेक्टर-48 के डी-ब्लॉक स्थित बारात घर पहुंचे थे। रात करीब साढे़ ग्यारह बजे सेक्टर-48 के बारात घर में वर-वधू की जयमाला की रस्म के बाद प्रेम सिंह बेटे को फेरों के लिए लड़की के घर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह टेंट के बाहर ही निकले थे कि इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रेम सिंह के हाथ से बैग झपट लिया। पीड़ित के पीछा करने पर बदमाश उन्हें धक्का देकर फरार हो गए।

बैग में एक लाख अस्सी हजार रुपये रखे थे। उन्होंने सोमवार को इसकी शिकायत थाना सेक्टर-49 पुलिस से की है। पुलिस उनकी शिकायत दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed