{"_id":"6ba6bad6845dc8b219b6af6687c5e2ff","slug":"bikers-looted-1-5-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने सुपरवाइजरों से लूटे डेढ़ लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने सुपरवाइजरों से लूटे डेढ़ लाख
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 13 Apr 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में मोजरबेयर कंपनी के पास दो सुपरवाइजरों से हथियार के बल पर बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट के मामले को चोरी में दर्ज किया है। उधर, लूट के मामले को चोरी में दर्ज करने पर पीड़ितों ने आला अधिकारियों से मिलने की बात कही है।
मोजरबेयर कंपनी में शैलेंद्र सिंह लेबर कॉन्ट्रेक्टर हैं। उन्होंने रात की शिफ्ट में काम करने वाले मजदूरों को वेतन देने के लिए सुपरवाइजर राहुल और दीपक को करीब तीन लाख रुपये दिए थे। शिफ्ट में कम लोग आने के कारण करीब डेढ़ लाख रुपये बच गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: घर में खेल रहे तीन मासूम बच्चे जिंदा जले
विज्ञापन
दोनों सुपरवाइजर रात में रुपयों का बैग लेकर सूरजपुर स्थित मुंशी कॉलोनी के लिए चले थे। मोजरबेयर कंपनी से चंद कदम की दूरी पर ही बाइक पर दो बदमाश आए और तमंचों के बल पर दोनों से रुपयों का बैग लूटकर फरार हो गए।
सुपरवाइजरों ने घटना की सूचना ठेकेदार को दी। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने मामले को चोरी में दर्ज कर लिया।
पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस मामले को हल्का करने में जुटी हुई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कराई जाएगी और अगर मामला लूट का हुआ, तो उन्हीं धाराओं में दर्ज कराया जाएगा।