फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bikers in indirapuram women looted from Chen.

इंदिरापुरम में बाइकर्स ने महिला से चेन लूटी

Wed, 20 May 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Wed, 20 May 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bikers in indirapuram women looted from Chen.
नीतिखंड स्थित मंगल बाजार चौक पर सोमवार रात बाइकर्स ने महिला को निशाना बनाते हुए चेन लूट ली। जिस स्थान पर घटना हुई वहां से चंद कदमों की दूरी पर पीसीआर वैन खड़ी थी।
विज्ञापन


मगर बदमाशों को पकड़ने के स्थान पर पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। महिला ने थाना इंदिरापुरम पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

निजी कंपनी में ट्रेनिंग कंसलटेंट ज्ञान खंड-4 निवासी अनुपमा पति दीपांकर के साथ साथ शक्ति खंड-1 में शॉपिंग करने गई थीं। इस दौरान दोनों पैदल घर लौट रहे थे। तभी मंगल चौक पर बाइकसवार बदमाशों ने अनुपमा से चेन लूट ली।
विज्ञापन


अनुपमा ने शोर मचाया मगर बदमाश भाग गए। शोर सुनकर आसपास भीड़ जमा हो गई। तभी लोगों ने पास ही खड़ी पीसीआर वैन को घटना की सूचना दी। आरोप है कि पीसीआर वैन में तैनात पुलिसकर्मियों ने बदमाशों का पीछा करने के बजाए उन्हें थाने जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने उनसे शिकायत लेने को कहा तब भी वह मामले को दबाने में जुटे रहे। इसके बाद अनुपमा ने थाना इंदिरापुरम पहुंचकर मामले की शिकायत दी। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

रिटायर्ड जज की पुत्रवधू से मंगलसूत्र लूटा

बाइक सवार बदमाशों ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की पुत्रवधु से मंगलसूत्र लूट लिया। घटना के वक्त उनकी पुत्रवधु और बेटे शॉप्रिक्स मॉल गए थे। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज शिवशंकर निवास वसुंधरा सेक्टर-1 के प्रीमियम हाउसिंग में रहते हैं। 16 मई को उनके बेटे एडवोकेट संजीव कुमार और पुत्रवधु गीता देवी वैशाली के शॉप्रिक्स मॉल गए थे।

रात 9:15 बजे वह मॉल से निकलकर गाड़ी की ओर जाने लगे, इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश गीता से मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed