फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bikers from private bank official's wife had looted chain

निजी बैंक अधिकारी की पत्नी से बाइकर्स ने लूटी चेन

Wed, 08 Oct 2014 11:58 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 08 Oct 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bikers from private bank official's wife had looted chain

राजनगर सेक्टर-7 में बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े निजी बैंक अधिकारी की पत्नी से चेन लूट ली। घटना के समय महिला अपनी पड़ोसन के साथ पैदल ही मार्केट से लौट रही थी।

विज्ञापन


बाइक सवार बदमाश बाजार से ही दोनों का पीछा कर रहे थे। घर से मात्र सौ मीटर की दूरी पर बदमाश चेन लूटकर भाग गए। पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसी दरोगा ने पैदल ही काफी दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया, मगर बदमाश हाथ नहीं आए।
विज्ञापन


राजनगर 7/55 में गौरव सिंह पत्नी सरिता सिंह के साथ रहते हैं। गौरव आरडीसी स्थित आईसीआईसीआई बैंक में अधिकारी हैं। सरिता ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे वह पड़ोसन सरिता बाजपेयी के साथ सेक्टर-10 से खरीददारी कर पैदल घर लौट रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के पास ही सामने से आकर बदमाशों ने चेन झपट ली। सरिता ने बताया कि उसके शोर मचाए जाने पर पड़ोसी दरोगा ने बदमाशों का पैदल ही काफी दूर तक पीछा किया।

बदमाशों की बाइक पर नंबर भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। सरिता के अनुसार दोनों बदमाश मार्केट से ही उनका पीछा कर रहे थे। कभी वह बाइक लेकर आगे निकल जाते थे और फिर आगे जाकर रुक जाते थे।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व चोरों ने दिनदहाड़े ही उनके मोहल्ले से दो कारें चोरी की थीं। एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed