फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bikers flew away after looting passport of haj pilgrims

मेवात में दो हाजियों के पासपोर्ट व टिकट लेकर भागे बाइक सवार

Wed, 10 Aug 2016 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 10 Aug 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
bikers flew away after looting passport of haj pilgrims
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला

मेवात से हज पर जाने वाले दो हाजियों के पासपोर्ट व टिकट को एक बाईक पर सवार दो अज्ञात बादमाश  लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से हाजियों व उनके परिजनों में मायूसी छाई हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के 15 घंटे बाद पुलिस के हाथ खाली है।

विज्ञापन


पीड़ित हकमुदीन पुत्र जसमाल निवासी दिहाना थाना नूंह मेवात ने पुलिस को बताया की उसके मॉ सुहजी व बाप जसमाल का हज पर जा रहे थे। बुधवार को वह अपने परिजन व रिश्तेदार के साथ मॉ-बाप को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


रात्रि दो बजे के करीब जब वह राजीव चौक गुड़गांव के पास पहुंचे तो उनकी एल्टो कार पंचर हो गई। जिसमे वह दिल्ली रोड़ पर एक पट्रोल पंप के पास पंचर लगावाने के लिए रूक गए। पीड़ित हकमुदीन ने बताया की जब वह पंचर लगवाने लगे तो उसी समय एक बिना नंबर की मोटर साइकिल पर दो अज्ञात युवक आये और गाड़ी की सीट पर रखे बैग को लेकर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाजियों की फ्लाईट बुधवार सुबह 6:30 दिल्ली से सउदी अरब के लिए होनी थी

bikers flew away after looting passport of haj pilgrims
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो

जिसमे उसकी मां सुहजी व बाप जसमाल के पासपोर्ट, हवाई जहाज टिकट व उनके पहचान पत्र व आधार कार्ड रखे हुए थे। पीड़ित ने बताया की हाजियों की फ्लाईट बुधवार सुबह 6:30 दिल्ली से सउदी अरब के लिए होनी थी।

इस घटना के कारण उनकी फ्लाईट नहीं हो सकी। पीड़ित का कहना है की उन्होंने अज्ञात युवकों को पीछा भी किया। लेकिन वह हाथ नहीं आ पाए। पीड़ित हकमुदीन के ब्यान पर थाना सिवील लाईन गुड़गांव पुलिस ने बाईक पर सवार अज्ञात युवकों के विरूद्व मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित हाजियों की आखों में झलक रहे है आंसॅ: हाजी जसमाल व हज्जन सुहजी इस घटना के बाद से सदमे में है। हज यात्रा को लेकर वह चिंतित है। दोनों की आखों में आसूं झलक रहे है। उन्होंने मायूस होते कहा यदि जल्द ही उनके पासपोर्ट व टिकट नहीं मिले और हज कमेटी ने कोई रास्ता नहीं निकाला तो वह हज पर जाने से महरूम हो सकते है।

इस घटना के बाद से उनके परिजन व रिशतेदार भी परेशान है। पूर्व सरपंच जियान मौ0 व ग्रामीणें ने हज कमेटी से इस मामले में मदद करने की फरियाद करते हुए हज पर जाने का रास्ता निकालने की मांग की है।

हरियाणा हज कमेटी के चैयरमैन एंव हज कमेटी आफॅ इन्डिया के सदस्य मुनीश अहमद अंसारी ने बताया की हरियाणा व दिल्ली हज कमटी ने संयुक्त तौर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को दोनों हाजियों के तत्काल प्रभाव से पासपोर्ट बनाने के लिए पत्र लिख दिया गया है। संट्रेल हज कमेटी मुंबई को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। पासपोर्ट बनने के शीघ्र बाद इनका वीजा लेकर हज पर भिजवाया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed