फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   big fraud by offering jobs in tata group

टाटा ग्रुप में नौकरी के नाम पर बड़ा फ्रॉड

Fri, 01 Aug 2014 12:36 AM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
big fraud by offering jobs in tata group

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपी कनक कुमार गुप्ता (24) और अतुल कुमार (27) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


कनक, बिसंडा रोड, बांदा और अतुल कुमार ग्वालटोली, कानपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी नोएडा के रजत विहार में रहकर जालसाजी कर रहे थे।

ये बेरोजगार युवकों को टाटा ग्रुप की कंपनियों में जॉब दिलाने के नाम पर पर ठगी करते थे।

टाटा ग्रुप ने ही की थी शिकायत

big fraud by offering jobs in tata group

आर्थिक अपराध शाखा उपायुक्त एसडी मिश्रा के अनुसार पुलिस को टाटा ग्रुप की तरफ से शिकायत मिली थी कि कुछ लोग ग्रुप के नाम का प्रयोग कर ठगी कर रहे हैं।

आरोपी मेल में टाटा के लोगो (प्रतीक चिह्न) का इस्तेमाल कर टाटा ग्रुप की कंपनियों में नौकरी लगवाने का झांसा देते थे। शाखा में तैनात इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह, एसआई अनिल मलिक और विजयपाल कसाना की टीम ने तफ्तीश शुरू की।

तफ्तीश में पुलिस टीम को पता लगा कि कुछ पीड़ित आरोपियों के बैंक अकाउंट में पैसे जमा करा चुके हैं। पुलिस टीम ने तफ्तीश के बाद खोड़ा, नोएडा के पास से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करते थे ठगी

big fraud by offering jobs in tata group

आरोपी एक टीम की तरह काम करते थे। आरोपियों ने फर्जी कागजातों से क्लीकयोरजॉब्स के नाम कंपनी बना रखी थी। वह कंपनी से नाम से एक वेबसाइट चला रहे थे। वह बेरोजगार युवकों का डाटा हासिल कर युवकों को टाटा ग्रुप में नौकरी दिलवाने का झांसा देने वाला मेल भेजते थे।

बेरोजगार युवक इनके झांसे में आ जाते थे और आरोपियों के बैंक अकाउंट में पैसे जमा करा देते थे। जब काफी लोग अकाउंट में पैसा जमा करा देते थे आरोपी फरार हो जाते थे।

बांदा, यूपी निवासी कनक, चित्रकूट से बीसीए की पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तलाश में नोएडा आया था और ठगी करने लगा। अतुल ने भी ग्रेजुएशन किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed