फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Beauticians in the murder of live-in relationship, husband and was living with boyfriend

लिव इन रिलेशनशिप में ब्यूटिशन की हत्या, पति को छोड़कर रहती थी प्रेमी संग

Tue, 17 May 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 17 May 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Beauticians in the murder of live-in relationship, husband and was living with boyfriend
हत्या के बाद बंद पड़े मकान - फोटो : भव्य नरेश

छलेरा स्थित गली नंबर-1 में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली ब्यूटीशियन की गला दबा कर प्रेमी ने हत्या कर दी। सेक्टर-39 पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।ब्यूटीशियन शादी-शुदा होने के बावजूद अपने पति को छोड़ कर यहां प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूल रूप से मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निवासी ममता (32) विगत दो वर्षों से छलेरा स्थित गली नंबर-1 में पूर्व प्रधान प्रेम चंद्र गौतम के घर में किराए पर रह रही थी। ममता ब्यूटीशियन का काम करती थी। ममता के साथ उसका प्रेमी विजेंद्र सैनी लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। विजेंद्र ड्राइविंग का काम करता है। रोजाना की तरह रविवार रात भी विजेंद्र ममता के साथ उसके घर पर मौजूद था।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे तक विजेंद्र और ममता के बीच लड़ाई होती रही। विजेंद्र अक्सर उसे मारता-पीटता भी रहता था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे पड़ोसियों ने देखा कि ममता के कमरे का दरवाजा थोड़ा सा खुला हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरा खोला तो दंग रह गए पड़ोसी

Beauticians in the murder of live-in relationship, husband and was living with boyfriend
हत्या के बाद घर की हालत - फोटो : भव्य नरेश

लोगों ने आवाज दी, मगर अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। कमरे के भीतर पड़ोसी गए तो दंग रह गए। देखा ममता मृत अवस्था में पड़ी हुई है और उसके नाक व मुंह से खून बह रहा है। लोगों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जहां मौके पर सेक्टर-39 थाने की पुलिस पहुंची और छानबीन की।

एसएचओ सेक्टर-39 जहीर खां ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि विजेंद्र ने गला दबा कर हत्या की है। ममता की एक बच्ची भी है जो उसके पति के साथ मुर्शिदाबाद में रहती है। उसके घर वालों को सूचना दे दी गई है। 

वहीं एएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि हत्यारोपी विजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की गई है।  पूछताछ में हत्या के कारणों को स्पष्ट नहीं कर पाया है हालांकि वह यह भी कह रहा है कि उसने ममता से शादी कर रखी है। मगर शादी का कोई प्रमाण नहीं दे पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed