फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Beautician commited suicide after disturbing with molestation

छेड़छाड़ और सरेआम गंदी हरकतों से परेशान होकर ब्यूटीशियन ने दी जान

Thu, 12 May 2016 12:49 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Beautician commited suicide after disturbing with molestation
खुदकुशी - फोटो : demo pics

दक्षिण जिले के वसंतकुंज इलाके में मनचले की हरकतों से ब्यूटीशियन युवती इस कदर परेशान हो गई कि उसने खुदकुशी कर ली। आरोपी उसे फोन कर परेशान करता था। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने युवती के साथ न केवल सरेआम छेड़छाड़ की बल्कि मारपीट के साथ-साथ उसका फोन भी तोड़ दिया था।

विज्ञापन


वसंतकुंज पुलिस ने छेड़छाड़ व खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरती (20) किशनगढ़ में अपने परिवार के साथ किराये पर रहती थी। यहीं उसका ब्यूटी पार्लर है।
विज्ञापन


उसकी दो बहनें भी उसी ब्यूटी पार्लर में काम करती हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरती ने ब्यूटी पार्लर के बोर्ड पर अपना मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। किशनगढ़ निवासी नीरज (23) मोबाइल फोन से आरती को परेशान करता था। आते-जाते वह आरती का पीछा भी करता था। इससे आरती काफी परेशान हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Beautician commited suicide after disturbing with molestation
शव

आरोपी नीरज सोमवार शाम को आरती का पीछा कर रहा था। इसका विरोध किया तो उसने आरती का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और सरेआम छेड़छाड़ करके उसकी बेइज्जती की। घटनास्थल से आरती सीधे अपने घर चली गई और घर जाकर उसने फांसी लगा ली।

हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। आरती की बहन उसके साथ हुई छेड़छाड़ व मारपीट की गवाह है।आरती की बहन ने इसकी शिकायत वसंतकुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस को की। वसंतकुंज पुलिस ने छेड़छाड़ और खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्जकर एसआई संदीप यादव और विवेक मलिक की टीम ने तफ्तीश शुरू की।

पुलिस टीम ने मंगलवार को नीरज को किशनगढ़ इलाके से गिरफ्तार कर लिया। वह इस समय बेरोजगार है। दूसरी तरफ पुलिस ने आरती के शव का पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed