{"_id":"57e407354f1c1b5e63a821ef","slug":"beating-murder-of-shopkeeper-the-rivalries-the-crime-committed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या, आपसी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या, आपसी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Murder
कापसहेड़ा इलाके में बुधवार रात दो युवकों ने पुरानी रंजिश की वजह से एक दुकानदार की पीटकर हत्या कर दी। मौके से फरार हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान गांव उमरा, हिसार निवासी मानू मलिक और गांव भिवानी रोहिल्ला, हिसार निवसी विजेंद्र सिंह पुनिया के रूप में हुई है। जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे सूर्या विहार कापसहेड़ा इलाके में एक दुकानदार की हत्या करनेे की जानकारी मिली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। दुकानदार की पहचान फगुनी महतो के रूप में हुई। वह अपने भांजा बिट्टू के साथ सूर्या विहार इलाके में रहकर दुकान करता था।
विज्ञापन
बिट्टू ने पुलिस को बताया कि वह कमरे में सो रहा था। इसी दौरान शोर सुनकर वह बाहर आया। दो युवक उसके मामा को पीट रहे थे। शोर मचाने पर दोनों आरोपी फरार हो गए। फरार दोनों युवक महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट में काम करते हैं।
पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों ने बताया कि दुकानदार के साथ उनका कबहुत दिनों से झगड़ा चल रहा था। कुछ दिन पहले भी उनका झगड़ा हुआ था। उसके बाद उन लोगों ने उससे बदला लेने की ठान ली।