फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bawal in Noida-Delhi

नोएडा में टकराए दो समुदाय, दिल्ली में भिड़े दो गुट

Tue, 01 Jul 2014 07:09 AM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 07:09 AM IST
विज्ञापन
Bawal in Noida-Delhi

नोएडा के सर्फाबाद गांव में सोमवार देर रात दो समुदायों में तनाव हो गया। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ। एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


सेक्टर-49 थाना पुलिस के मुताबिक सर्फाबाद में धार्मिक स्थल पर लगे टीन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने धार्मिक स्थल पर लगे टीन को तोड़ दिया और पथराव किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को स्थिति संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। हालांकि इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। बताया जा रहा है कि धार्मिक स्थल पर लगे टीन को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो गुटों में चली कृपाण-सरिया

Bawal in Noida-Delhi

दिल्ली के हरिनगर इलाके में रविवार दोपहर मोटरसाइकिल से एक बच्चे के टकरा जाने की घटना के बाद दो गुट आपस में भिड़ गए। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर कृपाण और सरिया चले। घटना में दो महिला, दो नाबालिग समेत सात लोग जख्मी हो गए।

हरिनगर थाना पुलिस ने दोनों गुटों की शिकायत पर हत्या का प्रयास के अलग-अलग दो मामले दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे पक्ष के तीन नाबालिग को पकड़कर उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय किशोर सपरिवार तिहाड़ गांव में रहता है। रविवार दोपहर किशोर सुभाष नगर बाजार में छोले भटूरे लेने गया था। वापस घर आने के दौरान उसने देखा कि उसके 17 वर्षीय चचेरे भाई की बुलेट मोेटरसाइकिल से एक बच्चे को चोट लग गई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद जनकपुरी निवासी तरणप्रीत, गुरमीत और विक्रमजीत उसके भाई को पीट रहे हैं।

रईसजादों ने भड़काया था दंगा

Bawal in Noida-Delhi

दिल्ली के वसंतकुंज स्थित मॉल के पब में रईसजादों और बाउंसरों के बीच हुई मारपीट और चाकूबाजी के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ दंगा भड़काने और हत्या के प्रयास की धाराएं भी जोड़ दी हैं। मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को डीएलएफ के प्रोमिडाइट मॉल के पब में युवकों और बाउंसरों के बीच मारपीट और चाकूबाजी हुई थी। पुलिस के मुताबिक करीब एक दर्जन युवक पब में जबरन दाखिल हो गए। युवक एक खास टेबल पर बैठना चाहते थे।

इस बात पर युवकों और बाउंसरों के बीच मारपीट और चाकूबाजी हुई। झगडे़ में आधा दर्जन से ज्यादा युवक घायल हो गए थे। पुलिस ने शनिवार को बाउंसरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर नीरज नाम के बाउंसर को गिरफ्तार किया था। वहीं युवकों के खिलाफ मारपीट व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed