फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bangladeshi student molested of a minor

बांग्लादेशी छात्र ने नाबालिग से की अश्लील हरकत, पुलिस से भी हाथापाई

Fri, 08 Apr 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 08 Apr 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi student molested of a minor

शहर के बीटा-1 सेक्टर में बांग्लादेशी छात्र ने किशोरी से छेड़छाड़ की। वह घर के बाहर खेल रही थी। घटना के बाद से सेक्टर के लोगों में रोष है। आरोपी ने किशोरी के परिजनों और पुलिस से अभद्रता की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


दिनारूल हक बीटा-दो सेक्टर के सी-67 में किराये का मकान लेकर रह रहा है। वह नॉलेज पार्क स्थित एक विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहा है। बुधवार रात उसने घर के बाहर खेल रही किशोरी (14) से छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनते ही आस-पास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


परिजनों और सेक्टर के लोगों से आरोपी ने अभद्रता की।  लोगों ने आरोपी छात्र को पकड़कर 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं, छात्र ने पुलिस वालों से भी अपशब्द कहे और हाथापाई की। कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप सिंह का कहना है कि छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अवैध पीजी के खिलाफ शिकायत

घटना से सुरक्षा को लेकर आक्रोशित बीटा-1 सेक्टरवासी आरडब्ल्यूए महासचिव हरेंद्र नागर के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ जनार्दन बरनवाल से मिले और अवैध पीजी संचालकों पार कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि सेक्टर में बड़ी संख्या में पीजी चल रहे हैं। इनमें कई शरारती तत्व भी आ जाते हैं।


पुलिस से सत्यापन तेज करने की मांग उठाई
सेक्टरवासियों की ओर से एसएसपी को पत्र लिखकर सेक्टर में किरायेदारों के सत्यापन की मांग उठाई है। उनका कहना है कि सेक्टर में रह रहे विदेशी नागरिकों की भी पहचान होनी चाहिए। अक्सर घटनाएं घटने के बाद पुलिस जागती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed