स्कूल ले जा रहे ऑटो चालक ने छात्रा से की छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चियों की सुरक्षा के लिए हम किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकते, ये बात फरीदाबाद में हुई एक घटना से बिल्कुल साफ पता चलती है।
फरीदाबाद में बृहस्पतिवार को एक दस वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार पीड़िता फरीदाबाद के सेक्टर-7 में रहती है।
वह रोजाना एक ऑटो रिक्शा से स्कूल आती-जाती है। लेकिन एक दिन उसी ऑटो के ड्राइवर ने उससे छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया।
घर पर बताने पर दी जान से मारने की धमकी
पुलिस ने बताया कि आरोपी ऑटो ड्राइवर ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया और उसे बुरी तरह धमकाया भी कि अगर उसने किसी को बताया तो वो बच्ची को जान से मार देगा।
इस घटना के बाद बच्ची बहुत डर गई थी और उसने अपनी टीचर को सारी बातें बता दीं। सारी घटना जानने के बाद टीचर ने पुलिस में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी और ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।