फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Auto-borne assailants robbed the elderly, police are looking for 15 days

आटो सवार बदमाशों ने बुजुर्ग को लूटा, पुलिस 15 दिन से कर रही तलाश

Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Auto-borne assailants robbed the elderly, police are looking for 15 days
पु‌लिस - फोटो : file photo

शहर में सक्रिय ऑटो सवार बदमाश गैंग के सदस्यों ने एक बुजुर्ग को पीटकर उसके मोबाइल फोन और कुछ नकदी छीन कर भाग निकले।

विज्ञापन


5 सितंबर को हुई वारदात के बाद बुजुर्ग खुद ही बदमाशों की तलाश में जुट गया। कुछ सुराग नहीं मिलने पर शुक्रवार को उन्होंने सेक्टर सात में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

भीकम कॉलोनी में रहने वाले 65 वर्षीय रामचंद्र 5 सितंबर की रात किसी जरूरी काम से घर से निकले थे। सेक्टर 3 बाईपास पर
उन्होंने एक ऑटो पकड़ा। ऑटो में पहले से ही चार युवक बैठे थे।

रामचंद्र के मुताबिक आटो थोड़ी ही दूर चला था कि चारों लड़कों ने उन्हें पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। जान से मारने का डर दिखा कर लड़कों ने उनके कपड़ों की तलाशी ली।
विज्ञापन


उनका फोन और कुछ रुपये लेने के बाद बदमाशों ने उन्हें ऑटो से उतार दिया और फरार हो गए। बदमाशों की तलाश में वह कई दिन ऑटो स्टैंड और बाईपास रोड पर सेक्टर तीन के पास खड़े होने वाले ऑटो को चेक करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसएचओ सेक्टर सात इंस्पेक्टर भारत सिंह ने बताया कि पंद्रह दिन पहले हुई घटना का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed