{"_id":"555a6577ea4ddf597021a07dba21becd","slug":"attempted-rape-of-neighbor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने घर में घुसकर की रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने घर में घुसकर की रेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 06 Jun 2014 04:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना भूपानी क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती ने पड़ोस के एक युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। युवती के शोर मचाने पर परिजनों के आने से पूर्व आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सलमा (काल्पनिक नाम) ने बुधवार को थाना भूपानी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके साथ पड़ोस में रहने वाले जावेद ने दो बार उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक युवती ने यह घटना पिछले माह 16 मई की बताई है। युवती का कहना है कि आरोपी द्वारा दी गई जान से मारने की धमकी के डर के कारण उसने अब तक पुलिस को यह बात नहीं बताई थी।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि 16 मई की दोपहर करीब 12:00 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला जावेद घर में घुस आया और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। सलमा ने शोर मचाया तो उसकी मां व पड़ोस की कुछ महिलाएं आ गईं, जिन्हें देख कर आरोपी फरार हो गया।
युवती का आरोप है कि उसी रात करीब 11:00 बजे जावेद ने एक बार फिर घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन उस दौरान सलमा का भाई आ गया।
जिससे आरोपी ने उसके भाई पर हमला कर दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।