फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attempt to rape with seven years old girl

सात साल की बच्ची से रेप की कोशिश

Wed, 04 Jun 2014 08:11 PM IST
Updated Wed, 04 Jun 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape with seven years old girl

फरीदाबाद के थाना सेक्टर-55 में सात वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला रुखसाना (काल्पनिक नाम) ने मंगलवार को थाना सेक्टर-55 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नामौजूदगी में एक व्यक्ति ने उसकी बच्ची से रेप किया।

भाइयों के साथ घूमने गई थी लड़की

attempt to rape with seven years old girl

मामला थाना सेक्टर-55 के धौज गांव का है। करीब 22 दिन पहले महिला अपने मामा के घर धौज गांव में आई थी, यहां उसने अपनी सात वर्षीय बेटी को पढ़ाई के लिए छोड़ दिया और घर वापस चली गई।

बताया गया है कि दो दिन पहले रुखसाना के पास गांव से फोन आया कि उसकी बेटी की तबियत खराब है, जब वह यहां आई तो उसे पता लगा कि किसी व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है।

रुखसाना ने पुलिस को बताया कि उसकी 7 वर्षीय बेटी ने पूछताछ में बताया है कि वह एक दिन रिश्ते के अपने दो भाईयों के गांव में घूमने गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में ले जाकर रेप की कोशिश

attempt to rape with seven years old girl

इसी दौरान उसे मुन्ना नामक युवक मिला और लड़की को अकेले अपने साथ खेत में ले गया।

आरोप है कि इस दौरान मुन्ना ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन बच्ची के चिल्लाने पर उसके दोनों भाई वहां आ गए और आरोपी मुन्ना वहां से भाग गया।

आरोपी ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। रुखसाना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed