फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attempt to murder on opposing abortion

अबॉर्शन नहीं कराया तो छिड़क दिया पेट्रोल

Fri, 02 May 2014 08:58 AM IST
Updated Fri, 02 May 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
attempt to murder on opposing abortion

ग्रेटर नोएडा की दनकौर कोतवाली में एक युवक ने तहरीर देकर बहनों के पतियों समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने के प्रयास की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


आरोप है कि ससुरालियों द्वारा विवाहिता के गर्भ में लड़की होने का पता कराया था। जिसके बाद गर्भपात कराना चाहते थे और विवाहिता द्वारा इंकार करने पर उनको मारने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दिल्ली के सभापुर निवासी सूरजसिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है कि उसकी दो बहनों की शादी करीब छह साल पहले बागपुर गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालियों द्वारा उन्हें परेशान किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भपात नहीं कराया रची मारने की साजिश

attempt to murder on opposing abortion

आरोप है कि ससुरालियों को पता चल गया था कि एक विवाहिता के गर्भ में बच्ची पल रही है। जिसका वे गर्भपात कराना चाहते थे। इस बात का दोनों बहनों ने विरोध किया तो उनको मौत के घाट उतारने की योजना बनाई थी।

आरोप है कि बुधवार को सूरजसिंह अपने छोटे भाई सुमित के साथ बागपुर पहुंचा। जहां पर उसके बहनोई उपेंद्र और अरूण के अलावा सास, ननद और देवर ने उनकी बहन अंजू और बबली को एक कमरे में बंद कर रखा था।

दोनों बहन बचाव के लिए चीख रही थी। लेकिन कमरा बंद होने के कारण पड़ोसियों को आवाज नहीं आई।

पेट्रोल से गीले थे कपड़े

attempt to murder on opposing abortion

भाई ने बताया कि जब वह पहुंचे तो उन्होंने किसी तरह दरवाजा खुलवाया तो देखा कि उनकी दोनों बहन कमरे में रस्सियों से बंधी हुई थीं और दोनों के कपड़े पेट्रोल से गीले थे।

उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और किसी तरह दोनों बहनों को बचाया। शोर मचाने पर बहनों के ससुरालियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित भाई की ओर से बहन के ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed