फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attack on youth in gurgaon and cctv footage

ढाबे पर युवक से मारपीट : सीसीटीवी में घटना कैद, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप 

Fri, 13 May 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 13 May 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
attack on youth in gurgaon and cctv footage

दिल्ली के सहायक जेलर के साथ इफ्को चौक पर मारपीट का मामला अभी सुलझ भी नहीं पाया था कि कापसहेड़ा बार्डर पर एक ढाबे पर युवक से मारपीट की गई। बता दें कि ये पूरा मामला कैमरे में कैद है लेकिन फिर भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन


डूंडाहेड़ा गांव में रहने वाले मानवेंद्र ने उद्योग विहार थाना पुलिस को बताया कि उसके नाना की हालत खराब थी। वह निजी अस्पताल मेें भर्ती थे। शनिवार की रात करीब बारह बजे के बाद वह खाना खाने के लिए कापसहेडा़ बार्डर पर शेरे पंजाब ढाबे पर गया था। जहां पर पहले से ही बैठे पांच-सात युवकों ने खाने के टेबल को लेकर विवाद की और उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


घटना की जानकारी उसने उद्योग विहार थाना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। गौरतलब है कि इसी स्थान पर शराब के अहाते पर दिल्ली के सहायक जेलर व उसके साथियों के साथ विवाद हुआ था। जिस पर आरोपियों ने इफ्को चौक पर उन पर गोली चलाई थी। गोली लगने से महिला व एक अन्य लोग घायल हुए थे। आरोपी अभी तक चिन्हित नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 ढाबे पर हुई मारपीट की शिकायत उनके पास आई है। मगर उसमें किसी तरह का अपराध न बनने के कारण रोचनामचे पर रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। विकास कौशिक थाना प्रभारी उद्योग विहार गुड़गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed