{"_id":"a57f50e240634123b83e56f143fcb2d0","slug":"attack-on-two-women-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास-बहू पर घर में घुसकर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सास-बहू पर घर में घुसकर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 24 Jul 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना सेंट्रल बिड़ौली में एक घर में घुसकर कुछ बदमाशों ने महिला और उसकी बहू पर जानलेवा हमला करने का मामला बृहस्पतिवार को सामने आया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कुछ बदमाश महिला के घर में घुस आए और उन्होंने महिला और उसकी बहू पर हमला कर दिया।
उस वक्त वो दोनों घर में अकेली थीं। बदमाशों ने दोनों महिलाओं को जान से मारने की धमकी भी दी।
आशंका जताई जा रही है कि मामला आपसी रंजिश का हो सकता है पर इसके कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं।
पीड़िताओं ने पुलिस में करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।