{"_id":"571df9cc4f1c1b0c75a915d8","slug":"attack-on-family-in-house-4-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस कर परिवार पर लाठी, डंडों से हमला, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुस कर परिवार पर लाठी, डंडों से हमला, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 25 Apr 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
सूंघ गांव में एक पक्ष के 10 लोगों ने एक घर मेें घुस कर परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी, डंडों, चाकू व रॉड से हमला किया। हमले में चार व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नूंह सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष के ब्यान पर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
संधू गांव थाना तावड़ू निवासी पीड़ित विनोद ने पुलिस को बताया की महेंद्र पुत्र भजनी के परिवार वालों के खिलाफ उसके पिता मेहनचंद ने पुलिस में एक शिकायत दी हुई है।
विज्ञापन
इसकी रंजिश रखते हुए महेंद्र ने 16 मार्च की शाम उसके घर पर लाठी, डंडा, चाकू, पत्थर व रॉड से अपने परिजनों के साथ हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि इस झगड़े में विनोद, मेहरचन्द, अशोक व भांजी सोनिया को दोषियों ने बुरी तरह से पीटा।
विज्ञापन
इसकी वजह से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का कहना है की शोर सुनकर आए लोगों ने उन्हें बचाकर उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित के ब्यान पर महेंद्र, दयाचन्द, कन्हैया, राजबीर उर्फ नसरू, मोनू उर्फ कालू, नागेन्द्र उर्फ डब्बू, बूटा, महिला शकुंतला, बिमलेस व तारा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।