{"_id":"94b2f115872bc98e52b23e8da2b0c9ff","slug":"attack-on-driver-at-new-delhi-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों का पता नहीं बताने पर उस्तरे से काटा गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों का पता नहीं बताने पर उस्तरे से काटा गला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 May 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना क्षेत्र में सोमवार रात बदमाशों ने दोस्तों का पता नहीं बताने पर ड्राइवर के गले पर उस्तरे से वार कर दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने बचाव में आए उसके दोस्तों पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने घायलावस्था में तीनों को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने छह नामजद लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गली नंबर तीन, विनोद नगर निवासी सलीम खान (30) पेशे से ड्राइवर है। सोमवार रात वह अपने दो दोस्तों-मोहम्मद शमशाद और नवीन के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक ढाबे पर खाना खा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान रणजीत दो दोस्तों-शकील और राजू एसटीडी के साथ बाइक से वहां आया। रणजीत ने सलीम से उसके दोस्तों कालू और सुनील बिहारी के बारे में पूछा। सलीम ने उनकी जानकारी न होने की बात कही।
आरोप है कि इस पर रणजीत ने दोस्तों के साथ मिलकर सलीम पर उस्तरे से हमला कर दिया। उन्होंने बचाव में आए शमशाद और नवीन पर उस्तरे व सरिया से हमलाकर जख्मी कर दिया। शोर सुनकर वहां पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस को दिए बयान में सलीम ने बताया कि घटना के दौरान सोनू, गोविंद और राजू चीरा ने भी उनकी पिटाई की। पुलिस का कहना है कि छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। सभी रेलवे स्टेशन के आसपास ही रहते हैं।