{"_id":"58832b824f1c1bfa7aeff4d2","slug":"attack-on-abkari-department-in-gurugram-case","type":"story","status":"publish","title_hn":" आबकारी विभाग की टीम पर हमले का मामला दर्ज: पांच माह से पुलिस टाल-मटोल करती आ रही थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी विभाग की टीम पर हमले का मामला दर्ज: पांच माह से पुलिस टाल-मटोल करती आ रही थी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 21 Jan 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
एमजी रोड स्थित जे-वन बार में जांच के लिए पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर हमले का मामला पुलिस ने अब दर्ज किया है। इस मामले में बार संचालक के साथ कुछ अन्य लोगों ने मिलकर आबकारी विभाग के गश्ती दल पर हमला बोल दिया था।
विज्ञापन
घटना के दौरान बार के अंदर निर्धारित समय के बाद भी शराब परोसी जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर टीम बार में पहुंची थी। मामला पांच माह पहले का है। सहायक आबकारी कर एवं कराधान अधिकारी सुरेंद्र गोदारा के मुताबिक, 28 अगस्त 2016 की रात वह अपनी टीम के साथ गश्त पर निकले थे।
विज्ञापन
इस दौरान रात के 12 बजकर 20 मिनट पर उन्होंने एमजी रोड स्थित जे-वन बार का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि बार के अंदर 8-10 लोग बैठकर शराब पी रहे थे। नियमानुसार, रात 12 बजे के बाद शराब नहीं परोसी जा सकती, ऐसे में उन्होंने बार संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पर्चा बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस पर बार संचालक ने शराब पी रहे लोगों के साथ मिलकर उनके ऊपर हमला बोल दिया और हाथापाई की, हालांकि उन्होंने तुरंत फोन कर पुलिस को बुला लिया था, इसलिए बीच-बचाव हो गया।
इस मामले में उन्होंने पुलिस को बार संचालक राजेश मान एवं शक्ति सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी थी, लेकिन पुलिस मामला दर्ज करने की बजाय अभी तक टाल-मटोल करती आ रही थी।
उधर, जांच अधिकारी एसआई मूलचंद ने बताया कि इस मामले की अभी तक जांच चल रही थी। पुलिस ने बार संचालक को कई बार अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया, लेकिन जब वह नहीं आए तो उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।