फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attack on a family for not shutting down the dj

डीजे बंद करने को कहा तो परिवार पर किया ऐसा हमला कि हो गए मां-बेटे घायल

Mon, 30 Oct 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 30 Oct 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
attack on a family for not shutting down the dj
Girl Beaten

डीजे बंद करने के लिए बोलने से नाराज दबंगों ने सेहतपुर में एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले में महिला तथा उसका बेटा घायल हो गए। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सूर्या विहार, सेहतपुर निवासी आदित्य रघुवंशी ने बताया कि उनके घर के सामने राम अवतार के खेत में डीजे बज रहा था। रात को देर हो जाने के कारण आदित्य रघुवंशी वहां गए और डीजे पर नाच रहे युवकों को उसे बंद करने के लिए कहा। आदित्य के अनुसार वहां नाच रहे सभी युवकों ने शराब पी रखी थी। आदित्य का आरोप है कि युवकों को डीजे बंद करने के लिए बोल के आने के थोड़ी देर बाद ही राम अवतार का बेटा उनके घर आया और दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


आदित्य के पिता सुशील कुमार ने दरवाजा खोला तो उस युवक ने उन्हें बाहर आने को कहा। आरोप है कि जब वे बाहर निकले तो उस युवक व उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। झगड़े की आवाज सुनकर आदित्य और उसकी मां मधु सिंह भी बाहर आए और बीच बचाव करने लगे। इस पर हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडो से हमला कर घायल कर दिया। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने दोनों का मेडिकल कर राम अवतार, मनोज सहित 10-12 अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed