{"_id":"57bc91ee4f1c1bc21fd5015b","slug":"atm-pin-from-the-account-by-asking-the-wife-of-capt-flown-1-56-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का पिन पूछकर कैप्टन की पत्नी के खाते से उड़ाए 1.56 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम का पिन पूछकर कैप्टन की पत्नी के खाते से उड़ाए 1.56 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
फ्रॉड
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड का पिन पूछकर मर्चेंट नेवी के कैप्टन की पत्नी से साइबर ठगों ने खाते से 1.56 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़िता ने सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बरौला में रहने वाले कुलदीप कसाना मर्चेंट नेवी में कैप्टन हैं।
कुलदीप के भाई संदीप कसाना ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके भाई ने पीएनबी सेक्टर-18 शाखा में बैंक खाता खुलवा रखा है। एटीएम कार्ड उनकी भाभी सुनीता के पास रहता है।
विज्ञापन
19 अगस्त की सुबह उनकी भाभी के मोबाइल पर बैंक के प्रतिनिधि बताकर युवक ने फोन किया। उसने कहा कि आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक होने वाला है। उसका पिन बताकर कार्ड को ब्लॉक होने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
पिन नंबर मिलने के बाद 19 व 20 अगस्त को बैंक खाते से 1.56 लाख रुपये की शॉपिंग कर लिए। पीड़ित जब बैंक गए तो उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।