फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ATM code inadvertently tell the young man on the phone was expensive

अनजाने फोन पर एटीम कोड बताना युवक को मंहगा पड़ा

Fri, 23 Dec 2016 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला/गुरुग्राम Updated Fri, 23 Dec 2016 02:19 PM IST
विज्ञापन
ATM code inadvertently tell the young man on the phone was expensive
fraudulent phone calls

बैंक का फर्जी मैनेजर बनकर एक युवक से उसके एटीएम का कोड़ पूछकर उसके खाते से धोखाधड़ी कर एक लाख दस हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाही करने की मांग की है।

विज्ञापन


नावली गांव के एक युवक आरिफ खान के भारतीय स्टेट बैंक में अपना खाता खुलवाया हुआ है। उसने अपने खाते में काफी रुपया जमा करवाया हुआ था। आरिफ ने कहा कि 28 नवंबर को उसके पास फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने आरिफ से कहा कि वह भारतीय स्टेट बैंक से बोल रहा है। अपने खाते को आधार कार्ड़ से लिंक करवाएं।
विज्ञापन


फोन करने वाले व्यक्ति ने आरिफ से कहा कि वह अपने आधार कार्ड़ का नंबर बताए साथ ही अपने एटीएम कार्ड के पीछे के चार नंबर बताए ताकि वैरिफिकेशन हो सके। आरिफ खान ने कहा फोन करने वाले व्यक्ति को उसने बैंक का अधिकारी समझकर उसको अपने एटीएम के लास्ट के चार अंक बता दिए। इसके बाद फोन करने वाले युवक ने उसके खाते से कई बार मे ंएक लाख दस हजार रुपये धोखे से निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरिफ ने पुरूलस चौकी में शिकायत कर  इस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाही करने तथा इससे एक लाख दस हजार रुपये दिलवाने की मांग की है।

फोन पर किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता नंबर, अपने एटीएम का नंबर, एटीए कोड़ व बैंक संबंधी कोई जानकारी न दें। यदि कोई फोन आता है तो उसके बारे में बैंक के अधिकारियों से संपर्क करें। साथ ही पुलिस को भी सूचित करें।
-कैलाश मीणा, मैनेजर, भारतीय स्टेट बैंक, फिरोजपुर झिरका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed