{"_id":"fcfe92743ded85ced72c3589cda9a13f","slug":"atm-cloning-case-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैन्य अधिकारी हुए ठगों का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सैन्य अधिकारी हुए ठगों का शिकार
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 09 Mar 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में पूर्व सैन्य अधिकारी भी साइबर ठगों का शिकार हो गए। ठगों ने उनके एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। इसके अलावा शहर में दो महिलाएं भी साइबर ठगों का शिकार बनीं।
विज्ञापन
सेक्टर-48 निवासी पूर्व सैन्य अधिकारी डीके शर्मा का आईसीआईसीआई बैंक के सेक्टर-50 ब्रांच में अकाउंट है। शनिवार सुबह उनके मोबाइल पर बैंक की तरफ से मैसेज आया कि एटीएम से 25 हजार रुपये सुबह 10:59 से लेकर 11:11 बजे तक के बीच में सात बार में निकाले गए हैं।
विज्ञापन
मैसेज देख उन्होंने कार्ड चेक किया तो वह उनके पास ही मौजूद था। उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क किया। बैंक ने उन्हें पुलिस में शिकायत करने की बात कही। शर्मा ने थाना सेक्टर-49 पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तमंचा दिखाया और लूट लिए तीन लाख रुपये
इसके अलावा सेक्टर-50 में रहने वाली दीपाक्षी ने साइबर सेल में शिकायत की है कि वह शुक्रवार को जीआईपी मॉल गई थीं, जहां अंदर सिंडीकेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन रुपये नहीं निकले। कुछ देर बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि कार्ड से दस हजार रुपये निकल गए।
वहीं गांधीनगर गुजरात निवासी नजीफा सेक्टर-61 में रहती हैं। वह सेक्टर-63 की एक कंपनी में सिस्टम मैनेजर हैं। उनका सैलरी अकाउंट एचडीएफसी बैंक गांधीनगर में है। 18 जनवरी को वह रुपये निकालने के लिए टॉट मॉल स्थित एटीएम बूथ पर गई थीं, जहां उन्होंने एटीएम से ढाई हजार रुपये निकाले।
उनके मोबाइल पर बैंक की तरफ से दस हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया, जिसे देख कर वह चौंक गई। पता चला कि खाते से दस हजार रुपये और भी निकाले गए हैं। उन्होंने घटना की शिकायत साइबर सेल से की।