{"_id":"58a99bdc4f1c1bab19d8658e","slug":"atm-card-purchases-to-replace-70-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":" एटीएम कार्ड बदलकर 70 हजार रुपये की खरीदारी भी की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर 70 हजार रुपये की खरीदारी भी की
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : Demo
भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के लाइनमैन के खाते से दो ठगों ने 24 हजार रुपए नगद और 70 हजार रुपए की खरीददारी की। पीड़ित ने एक स्वयंसेवी संस्था की मदद से इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त को दी। आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद सेंट्रल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डबुआ कॉलोनी निवासी रामेश्वर शर्मा सेक्टर-15ए स्थित बीएसएनएल में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। अगले महीने उनकी बेटी की शादी है। शादी के लिए उन्होंने करीब 6 लाख रुपए खाते में जोड़ रखे थे।
विज्ञापन
15 फरवरी की सुबह वे कुछ सामान खरीददारी के लिए मेट्रो अस्पताल के गेट के सामने मौजूद एटीएम पर गए। वहां उन्हें दो युवक मिले। उन्होंने रामेश्वर को बातों मे उलझाकर उनसे उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। साथ ही पिनकोड भी पूछ लिया।
विज्ञापन
करीब चार घंटे के अंदर दो युवकों ने ओल्ड फरीदाबाद के एक साइकिल विक्रेता के यहां से 22 हजार रुपए की साइकिल, एक साड़ी विक्रेता से 33 हजार रुपए की साडिय़ां और 15 हजार रुपए की अन्य जगह खरीददारी की। इसके अलावा अलग-अलग जगह से 24 हजार रुपए निकाले गए।
इसकी शिकायत करने जब वे सेंट्रल थाना गए, तो पुलिस ने मामले में ज्यादा रूचि नहीं दिखाई। इसके बाद बीएसएनएल कर्मी स्वयंसेवी संस्था इंडियन जनसेवा ट्रस्ट के कार्यालय पहुंचा। ट्रस्ट के अध्यक्ष जाकिर हुसैन सैफी ने पीड़ित को लेकर पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी के समक्ष पेश किया। आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई शुरू हुई।