फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   At the insistence of parents bled wife, husband accused absconding

मायके जाने की जिद पर पत्नी को किया लहूलुहान, आरोपी पति फरार

Fri, 30 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
At the insistence of parents bled wife, husband accused absconding
हत्या

अमन विहार इलाके में एक महिला ने मायके जाकर मां से मिलने जिद क्या की पति ने उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में रानी (42) बुरी तरह जख्मी हो गई। 

विज्ञापन


उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी पति मोनू मौके से फरार है। अमन विहार थाना पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक रानी अपने परिवार के साथ प्रेम नगर-3, दुर्गा चौक अमन विहार में किराए के मकान में रहती है। मोनू और रानी की यह दूसरी शादी है। मोनू प्राइवेट नौकरी करता है। 
विज्ञापन


बुधवार रात को रानी मोनू से अपनी मां के घर जाने के लिए कह रही थी। मोनू ने मना करते हुए उसे बाद में जाने के लिए कहा। लेकिन रानी जिद करने लगी। दोनों के बीच बहस होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े के दौरान मोनू ने गुस्से में सब्जी काटने वाले चाकू से रानी की गर्दन पर हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आए पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देकर रानी को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed