{"_id":"0ab487517878e7d2f060b1368b6ddcd8","slug":"asi-beaten-in-police-station-and-clothes-torn","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में दबंगई, ASI के कपड़े फाड़ पीट दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में दबंगई, ASI के कपड़े फाड़ पीट दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 29 Jun 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में एक शिकायत पर दो पक्षों को थाने में बुला कर मामला सुलझाना एक एएसआई को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन
एक पक्ष ने गुस्से में आकर थाने में ही एएसआई की पिटाई कर दी और उसकी वर्दी फाड़ दी। आरोपी ने गुस्से में अपना सिर शीशे पर मारकर खुद को घायल कर लिया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एनआईटी-एक में रहने वाले दीपक वर्मा की आठ वर्षीय बेटी को शुक्रवार सुबह उनके भाई प्रदीप के कुत्ते ने काट लिया। इस बात की शिकायत उन्होंने थाना कोतवाली में दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कार ने PCR में मारी टक्कर, 3 पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
मामले की जांच एएसआई ओमप्रकाश को दी गई। ओमप्रकाश ने दोनों पक्षों को जांच के लिए कोतवाली थाने बुला लिया। मामले पर दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही थी।
बातचीत के दौरान ही दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। इस बीच प्रदीप व निकेश ने गुस्से में आकर एएसआई ओमप्रकाश की पिटाई करते हुए वर्दी फाड़ दी।
इसके बाद निकेश ने अपना सिर शीशे पर मारकर खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस ने प्रदीप व निकेश के खिलाफ पुलिस को पीटने व सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया है।