{"_id":"eecb509e755d7c92f4929909d7fd4c28","slug":"asha-worker-co-ordinator-molests-interviewee","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरव्यू के दौरान आबरू लूटने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटरव्यू के दौरान आबरू लूटने की कोशिश
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 04 Apr 2014 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के खेड़ी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त आशा वर्कर को-ऑर्डिनेटर पर कुछ युवतियों ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष की ओर से मामले की शिकायत स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन की नेता आशा शर्मा ने डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनूप कुमार एवं महिला सुरक्षा विंग की सदस्य डॉ. बीना शर्मा से की है।
युवतियों का कहना है कि वह मंगलवार और बुधवार को आशा वर्करों के इंटरव्यू के लिए गई थीं। आरोप है कि इंटरव्यू के बाद आशा वर्कर को-ऑर्डिनेटर ने कुछ लड़कियों को रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। मना करने के बाद उसने इंटरव्यू में फेल करने के लिए धमकाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शर्मनाकः ननिहाल में किशोरी से दुष्कर्म
आशा शर्मा ने बताया कि मामला संवेदनशील है, जिसका कर्मचारी विरोध करते हैं। सभी की मांग है कि आरोपी को नौकरी से हटाया जाए। मामले की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिल गई है। शुक्रवार को दोनों पक्षों को बुलाया जाएगा। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर जांच भी करवाई जाएगी।