फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Army man suicides in stress of wife's rape

पत्नी से हुआ रेप तो फौजी ने खुद को उड़ाया

Thu, 31 Jul 2014 06:56 PM IST
Updated Thu, 31 Jul 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
Army man suicides in stress of wife's rape

गुड़गांव के बिलासपुर थाना एरिया गांव मोकलवास में एक पूर्व फौजी ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस जांच में सामने आया कि एक पुलिस कांस्टेबल उसकी पत्नी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा था।

विज्ञापन


इसकी जानकारी लगने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था। मंगलवार को उसने अपने कमरे में सर्विस रिवॉल्वर से सिर पर गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद मृतक के परिजनों के बयान पर बिलासपुर थाना पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जिसके बाद बुधवार को उसे सस्पेंड कर दिया गया।

विज्ञापन

मौका पाकर बनाया हवस का शिकार

Army man suicides in stress of wife's rape

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब एक साल पहले गुड़गांव पुलिस में कांस्टेबल बलराज की तैनाती बिलासपुर थाना में थी। इस दौरान उसकी जान पहचान मोकलवास गांव के राममेहर और उसके परिवार के साथ हो गई।

परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आर्मी में तैनात उसके बेटे नरसिंह (37) के ड्यूटी पर जाने के बाद जिसके बाद आरोपी बलराज लगातार घर पर आता-जाता रहता था।

इस दौरान आरोपी ने नरसिंह की पत्नी को मौका पाकर हवस का शिकार बना लिया। जिसके बाद किसी को न बताने की धमकी दी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

रेप आरोपी कांस्टेबल सस्पेंड

Army man suicides in stress of wife's rape

रेप की जानकारी जब नरसिंह को लगी तो उसने सेना से रिटायरमेंट लेते हुए घर आ गया। इस दौरान आरोपी कांस्टेबल का स्थानांतरण पुलिस लाइन में हो गया। जिसके बाद भी वह महिला को लगातार परेशान कर रहा था। इसे लेकर महिला का पति काफी तनाव में था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को नरसिंह घर पर आया और अपने कमरे में लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर जब तक घरवाले पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक के पिता के बयान के आधार पर बिलासपुर थाने की पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल बलराज के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 306, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामला पुलिस से जुड़ा होने के चलते पुलिस भी इस मामले पर ज्यादा बोलने से बचती दिखी।

पुलिस संयुक्त आयुक्त (अपराध) विवेक शर्मा ने बताया कि मामले में कांस्टेबल की भूमिका सामने आने के बाद आरोपी कांस्टबेल को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed