{"_id":"e16c29d09e4a33f605319dc7a04b7d6a","slug":"aoa-threats-to-the-federation-president-s-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एओए फेडरेशन अध्यक्ष के बेटे को मिली धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एओए फेडरेशन अध्यक्ष के बेटे को मिली धमकी
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Wed, 30 Sep 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ एओए के अध्यक्ष आलोक कुमार के बेटे को मंगलवार शाम को बाइक सवार युवकों ने गनप्वाइंट पर लेकर धमकाया। आरोप है कि युवकों ने उससे कहा कि पिता को समाज सेवा से रोके वरना सभी को जान से मार देंगे।
युवकों ने उसके साथ मारपीट की और कनपटी पर पिस्टल भी तानी। इस मामले की शिकायत नोएडा सेक्टर-58 थाने में दी गई है।
अहिंसा खंड-2 स्थित अरिहंत हारमनी में एओए फेडरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार रहते हैं। उन्होंने बता कि उनका बेटा अरनव 11वीं का छात्र है। अरनव अपने चचेरे भाई के साथ मंगलवार शाम को घर से कुछ ही दूरी सैलून पर गया था।
लौटते वक्त सोसायटी से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि पीछे बैठे युवक ने अरनव का कॉलर पकड़कर उसे धमकाया। साथ ही उसके थप्पड़ भी मारे।
विज्ञापन
इसके बाद पिस्टल निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दी। युवक ने अरनव से कहा कि अपने पिता को समझा ले। ज्यादा समाजसेवा की तो पूरे परिवार को गोली मार देंगे।
घबराया अरनव घर पहुंचा और पिता को मामले की जानकारी दी। इसके बाद आलोक बेटे को लेकर सेक्टर-58 थाना नोएडा पहुंचे और तहरीर दी।