फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Animalism: Teenager thrown on the tracks after the rape

हैवानियत: किशोरी को रेप के बाद पटरियों पर फेंका, निजी अंगों पर चोट के निशान

Thu, 26 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Animalism: Teenager thrown on the tracks after the rape
रेप, सेक्स क्राइम - फोटो : demo pics

दक्षिण-पूर्व जिले के पुल प्रह्लादपुर इलाके में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन


किशोरी के प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान है। किशोरी एक सप्ताह से एम्स में भर्ती है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल बुधवार को किशोरी का हाल जानने के लिए एम्स पहुचीं थी। 
विज्ञापन


उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों से बात भी की। किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि मामला दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची स्वाति मालीवाल

Animalism: Teenager thrown on the tracks after the rape
rape demo

आरोपी नाबालिग है। ये मामला करीब एक सप्ताह पुराना है। जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 13 वर्षीय किशोरी पुलप्रह्लादपुर इलाके में रेलवे कॉलोनी में रहती है। एक सप्ताह पहले वह पानी भरने गई थी।

तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि किशोरी को दुष्कर्म के बाद मारने का प्रयास किया। किशोरी के साथ काफी ज्यादा मारपीट की गई। 

इसके बाद किशोरी को रेल की पटरियों पर फेंक दिया था। एक सप्ताह से किशोरी अस्पताल में भर्ती है। उसके प्राइवेट पार्ट पर काफी चोटे हैं। पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस ने हत्या के बाद ही दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर आरोपी को पकड़ लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed