फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   animal thief gagang ran away in noida

पशु चोर गिरोह ने की चोरी की कोशिश, नाकाम

Wed, 22 Mar 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 22 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
animal thief gagang ran away in noida

क्षेत्र में सक्रिय पशु चोर गिरोह ने मंगलवार रात कस्बे के मोहल्ला मीणा ठाकुरान में चोरी की कोशिश की। पशुओं के गले में बंधी घंटियों की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों ने बदमाशों की देर रात तक घेराबंदी का प्रयास किया लेकिन वह अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए।

विज्ञापन


मंगलवार रात मोहल्ला मीणा ठाकुरान में नैन सिंह, मनवीर सिंह, वीर सिंह और धर्मसिंह के एक घेर में पशु बंधे थे। रात लगभग 1 बजे चौपहिया वाहन लेकर पशु चोर गिरोह पहुंच गया। वाहन गांव के बाहर खड़ा कर चोर घेर से पशु खोलने लगे। इसी दौरान पशुओं के गले की घंटियां बजने लगीं।
विज्ञापन


घेर के पास खाट पर सो रहे नैन सिंह की इससे नींद खुल गई। नैन सिंह को जब चोरों की भनक लगी उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए और चोर पशुओं को छोड़कर भागने लगे। ग्रामीणों ने घेराबंदी का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण चकमा देकर भाग गए। बता दें कि क्षेत्र में पशु चोरों का आतंक है कि दस दिन पहले चोर शनि मंदिर में भी पशु चोरी का प्रयास कर चुके हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी पशु चोरी की घटनाएं हुईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed