फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An engineer became criminal.

इश्क के नशे में ये क्या कर बैठा इंजीनियर!

Tue, 26 Aug 2014 03:09 PM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
An engineer became criminal.

पूर्वी दिल्ली की पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है जिसके पास सीए की डिग्री है और कुछ समय पहले तक वह एक नामी कंपनी में काम करता था।

विज्ञापन


इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात है कि अच्छा खासा कैरियर छोड़ उसके चोर बन जाने के पीछे किसी मजबूरी का नहीं बल्कि उसकी प्रेमिका का हाथ है।

महंगी कार चुराने वाले इस चोर को जब पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई एक अजीबो-गरीब कहानी। 2007 से पहले तक वह एक सफल इंजीनियर था। उसके पास अच्छी खासी नौकरी के साथ एक प्रेमिका भी थी।
विज्ञापन


दोनों एक दूसरे को प्यार करते थे और साथ मिलकर पूरी जिंदगी गुजारना चाहते थे। लेकिन हैप्पी दिख रही कहानी में लड़की के पिता ने एक झटके में ही सबकुछ पलट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक धोखे ने तबाह की जिंदगी

An engineer became criminal.

लड़की के पिता ने न सिर्फ दोनों की शादी से इंकार कर दिया बल्कि चुपके से उसकी शादी भी कर दी। प्यार खो देने और जिंदगी में मिले इतने बड़े धोखे ने एक इंजीनियर को इतना उग्र बना दिया कि एक झटके में ही वह अपराधी बन गया।

लड़की के पिता से बदला लेने के लिए उसने कथित तौर पर उसकी हत्या करा ‌दी। इस जुर्म में उसे जेल भी जाना पड़ा। जैसे-तैसे उसे जमानत मिली लेकिन सब कुछ खोने के ‌बाद वह सामान्य इंसान नहीं रह गया। जेल से रिहा होने के ‌बाद उसने लग्जरी गाड़ियां चुराने का काम शुरू कर दिया।

ऐसी ही एक चोरी में पकड़े जाने पर पुलिस ने पूछ-ताछ की तो उसने अपने जीवन की पूरी कहानी उनके सामने बयां कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed