फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   american woman molested at delhi hotel taj palace, nri arrested

होटल ताज पैलेस में अमेरिकी महिला से छेड़छाड़, NRI गिरफ्तार

Sat, 13 Jan 2018 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Jan 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
american woman molested at delhi hotel taj palace, nri arrested
सांकेत‌िक च‌ित्र

लुटियन की दिल्ली में स्थित होटल ताज पैलेस में अमेरिकी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने महिला को शराब पिलाकर छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कीं।

विज्ञापन


पीड़ित विदेशी महिला को संदेह है कि आरोपी ने शराब में कोई नशीला पदार्थ मिलाया, जिससे उसे ज्यादा नशा हो गया। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर एनआरआई को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित अमेरिकी महिला 52 साल की एंजेलिका (बदला नाम) भारत घूमने आई हैं। वह चाणक्यपुरी स्थित ताज पैलेस होटल में ठहरी थीं। इसी होटल में एनआरआई अनमोल सिंह खरबंदा (25) ठहरा था। दोनों के कमरे आसपास थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 जनवरी की रात दोनों की मुलाकात के बाद एंजेलिका अनमोल के कमरे में चली गई। आरोप है कि यहां अनमोल ने शराब पिलाई और बाद में उनके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी के शराब में कुछ नशीला पदार्थ मिलाने का संदेह है।

एंजेलिका ने नौ जनवरी को चाणक्यपुरी थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व नशीला पदार्थ पिलाने का मामला दर्ज कर अनमोल को होटल से गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अनमोल कैलिफोर्निया में रहता है। वह पत्नी के साथ भारत आया था। उसकी पत्नी अपने मायके अमृतसर, पंजाब गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed