{"_id":"5981d1964f1c1b73788b4679","slug":"ambedkar-nagar-two-group-clash-case-1-accused-arrested-and-many-apprehended","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर नगर में दो गुटों में हुए झगड़ा मामला : एक आरोपी गिरफ्तार, कई हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंबेडकर नगर में दो गुटों में हुए झगड़ा मामला : एक आरोपी गिरफ्तार, कई हिरासत में
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकर नगर थाना इलाके में मंगलवार रात दो गुटों में हुए झगड़े मामले में पुलिस ने एक आरोपी मंतोष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ही शांता कुमार की पत्नी व बहन केसाथ बदतमीजी व छेड़छाड़ की थी। मंतोष के साथी अजय ने मौके पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
पुलिस को मौके से करीब तीन खोल मिले हैं। बाकी फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अंबेडकर नगर थाने की कई पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना सी-1 मदनगीर में मंगलवार रात को हुई थी। यहां पर कुछ लोग सट्टा व जुआ खेलते थे। यहां रहने वाले शांता कुमार की पत्नी ने इसकी शिकायत कर दी थी।
विज्ञापन
इस बात से नाराज होकर मंतोष व उसके साथियों ने मंगलवार रात को शांता की पत्नी व उसकी बहन से बदतमीजी की थी। इसके बाद आरोपी इनके घर में भी घुस गए थे। इन्होंने घर में ही बदतमीजी की व कपड़े फाड़ दिए।
शांता व शांता के मामा केलड़के विक्की ने इसका विरोध किया तो मंतोष व उसके साथियों ने शांता कुमार व विक्की पर हमला कर दिया। मंतोष केसाथी अजय ने मौके पर फायरिंग कर दी थी। उसने मौके पर चार से पांच राउंड गोलियां चलाई थीं।
विक्की को दो गोली सिर के पीछे व पेट में लगी थीं। उसे एम्स केट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शांता कुमार अभी अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस को मौके से तीन खोल मिले हैं। हमलावर मौके से सीसीटीवी कैमरों को डीवीआर भी ले गए थे।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या, हत्या का प्रयास, छेड़छाड़ व आम्र्स एक्ट आदि का मामला दर्ज कर लिया गया है। विक्की का एक भाई विदेश में रहता है। उसके आने केबाद ही विक्की केशव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पीड़ित परिवार का कहना है कि सट्टेबाजी को लेकर कई बार पुलिस को शिकायत दी थी मगर पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया था।