{"_id":"581b3da94f1c1bd635436155","slug":"amar-ujala-impact-sports-department-of-gurgaon-issued-release-about-forgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजालर खबर का असर: खबर छपने के बाद हरकत में आया खेल विभाग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमर उजालर खबर का असर: खबर छपने के बाद हरकत में आया खेल विभाग
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 04 Nov 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी तरीके से आवेदन करवाने के गोरखधंधे की खबर को अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से छापे जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। खबर छपने के बाद आनन-फानन में खेल विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ऐसे फर्जीवाडे़ से लोगों को सावधान किया है।
विज्ञापन
साथ नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी आवेदन कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की भी बात कही है। खेल विभाग द्वारा जारी इस विज्ञप्ति में साफ कहा गया है कि न तो एचएसएससी और ना ही खेल विभाग द्वारा इस प्रकार के कोई आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यदि इस प्रकार की नौकरी के लिए यदि कोई आवेदक बाहर से आवेदन कराता है तो वह गलत है। इतना ही नहीं यदि इस प्रकार से फर्जी तरीके से आवेदन कराने के बारे में लोगों को पता चलता है तो वे तुरंत पुलिस को इसकी शिकायत दें।
विज्ञापन
बता दें कि जिले में खोली जाने वाली व्यायामशालाओं में योगा प्रशिक्षक तथा योगा वॉलेंटियर्स की भर्ती की जानी है। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के मुताबिक ये भर्तियां उनके द्वारा की जाएंगी, जिनके लिए अभी तक सरकार ने कोई तारीख निर्धारित नहीं की है। वहीं दूसरी ओर नूंह के गांव देवला नंगली में बने एक कार्यालय में इस प्रकार की भर्तियों के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। जब इस बारे में खेल विभाग तथा एचएसएससी से पूछा गया तो उन्होंने इसे फ्राड बताया। मामले में गोलमाल नजर आने पर अमर उजाला ने उक्त खबर को 2 नवंबर के अंक में प्रमुखता से छापा था।
जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया की घोषणा
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल सरकार द्वारा योगा प्रशिक्षक तथा योगा संचालक की भर्ती के लिए निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की है। जल्द ही सरकार द्वारा कोई तारीख निश्चित की जाएगी। जिसकी सूचना उचित माध्यम से लोगों तक पहुंचा दी जाएगी।