फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Also cut the throat of a girl student himself vein.

महिला का गला रेत छात्र ने खुद की भी काटी नस

Thu, 17 Dec 2015 01:39 AM IST
अमर उलाला, गाजियाबाद
अमर उलाला, गाजियाबाद Updated Thu, 17 Dec 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
Also cut the throat of a girl student himself vein.
बिसरख के चिपियाना गांव में बुधवार को एकतरफा प्यार में पॉलिटेक्निक के छात्र ने महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के बाद आत्महत्या के इरादे से छात्र ने कलाई भी काट ली।
विज्ञापन


महिला को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, छात्र को चिपियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिसरख पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद स्थित समरकूल कंपनी में काम करने वाले राजकुमार (42) के परिवार में एक बच्चा और पत्नी बबीता (40) थी। पास में रहने वाले परविंदर (24) का उनके घर में आना-जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह गाजियाबाद से पॉलिटेक्निक कोर्स कर रहा है। बुधवार सुबह 9:30 बजे राजकुमार नौकरी के लिए कंपनी चला गया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे परविंदर उनके घर आया।

आरोप है कि उसने बबीता से संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने से नाराज परविंदर ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। इसके बाद खुदकुशी के इरादे से उसने दाहिने हाथ पर दो-तीन जगह नस काट ली।

चीख सुनकर आसपास के लोग जब पहुंचे तो दोनों घर में लहूलुहान पड़े थे। महिला को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं, परविंदर को बिसरख के नीलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed