फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   alleged murder of Sahib case registered against more than 20 police

महापंचायत के आगे झुका प्रशासन, एसआईटी गठित, पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस

Thu, 09 Aug 2018 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पुन्हाना
ब्यूरो, अमर उजाला, पुन्हाना Updated Thu, 09 Aug 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
alleged murder of Sahib case registered against more than 20 police

पुन्हाना खंड के गांव नहेदा में मंगलवार शाम साहिब की कथित हत्या के मामले में आखिरकार ग्रामीणों के दबाव में आई पुलिस ने बृहस्पतिवार को 20 से अधिक पुलिस कर्मियों को आरोपी मानते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया, इनमें उत्तराखंड पुलिस के सिपाही भी शामिल है।

विज्ञापन


हालांकि ग्रामीण अभी भी धरने पर हैं और सभी मांगे माने जाने तक डटे रहेंगे। धरनार्थी ग्रामीणों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और एसपी नूंह के बीच हुई वार्ता के बाद पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने की सहमती बनी। यह भी तय हुआ कि साहिब के शव का पोस्टमार्टम हरियाणा के बजाय दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कराया जाएगा। 
विज्ञापन


साहिब की हत्या के लिए आरोपी बनाए गए पुलिसकर्मियों और पुलिस पर फायरिंग कर बदमाश शब्बीर को छुड़ाने के मामले में दर्ज केस की जांच के लिए दो डीएसपी की अगुवाई में एसआईटी गठित की गई है जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। रिपोर्ट के आधार पर ही दोनों मामलों में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुन्हाना शहर दूसरे दिन भी छावनी बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व परिवहन मंत्री आफताब अहमद, विधायक जाकिर हुसैन और बसपा नेता जावेद अहमद ने बताया कि जब तक साहिब की हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती जब तक पुन्हाना की अनाजमंडी में धरना जारी रहेगा। धरना और पंचायत के संयोजक ऐडवोकेट रहीश अहमद ने बताया कि साहिब के मामले की कानूनी लड़ाई पुन्हाना-फिरोजपुर झिरका बार एसोसिएशन के प्रधान मुमताज हुसैन की अगुवाई में लड़ी जाएगी।

दूसरे दिन भी पंचायत में नहीं पहुंचे मंत्री रहीस खान

alleged murder of Sahib case registered against more than 20 police

नहेदा निवासी मृतक साहिब के पिता शहीद की शिकायत पर पुलिस कप्तान नाजनीन भसीन के आदेश पर एसआई परमेश्वरदत्त, सुमेश पुन्हाना शहर चौकी  प्रभारी बच्चू सिंह, एसआई सीआईए प्रभारी पुन्हना जितेन्द्र, एसआई बिजेन्दर सिंह व धर्मेन्द्र, एएसआई  जगदीश, मुकेश व सतवीर हवलदार अमर सिंह, जीतराम, प्रेम, मनोज व धर्मेंद्र, सिपाही राजू, महेन्द्र, राजेश कुमार, होमगार्ड इस्लामुद्दीन, एसपीओ जिले सिंह सीआईए स्टाफ पुन्हाना सहित उत्तराखंड पुलिस के 10-12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुन्हाना थाने में पहले से दर्ज साहिब की हत्या की एफआईआर में डीडी नंबर 18 काटकर इन सभी को आरोपी बनाया गया है। 

पंचायत कमेटी के सदस्यों की मांग पर साहिब के शव का दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पंचायत की इस बात पर एसपी ने परिजनों से एक लिखित शिकायत ली है जिस पर सफदरजंगअस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के लिए डीसी से आदेश लिए जाएंगे। 

दूसरे दिन भी पंचायत में नहीं पहुंचे मंत्री रहीस खान
साहिब की हत्या के मामले को चल रही पंचायत और धरने में पुन्हाना से विधायक रहीश खान दूसरे दिन भी नहीं पहुंचे जबकि धरने पर पूर्व मंत्री विधायक और इलाके के प्रमुख लोगों ने पहुंचकर समर्थन जताया। हरियाण वक्फबोर्ड के चेयरमैन एवं राज्य मंत्री रहीस खान के पंचायत में ना पहुंचने पर सोशल मीडिया पर उनकी गुमशुदगी जैसी पोस्ट कर युवा रोष जता रहे हैं।

एसपी ने किया घटना स्थल का  दौरा
एसपी नाजनीन भसीन सुबह ही पुन्हाना पहुंच गई थी। उनके साथ पुन्हाना, नूंह ओर तावडू के डीएसपी सहित भारी अमला मौजूद रहा। एसपी ने गावं पटाकपुर और घटना स्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया।

पंचायत में कौन-कौन रहे शामिल

निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित: एसपी
पुलिस कप्तान नाजनीन भसीन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि साहिब की हत्या के मामले में पहले से अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है इसलिए दूसरा मामला दर्ज नहीं किया जा सकता है। पंचायत के लोगों की मांग पर 20 से अधिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ साहिब की हत्या के मामले में डीडी काटी गई है।

वहीं पुलिस पर हमला कर आरोपी शब्बीर को छुड़ाने के मामले और साहिब की हत्या के लिए आरोपी बनाये गए पुलिस कर्मियों की निष्पक्ष जांच के लिए डीएसपी विरेंद्र सिंह, डीएसपी सुखबीर सिंह और दो इंस्पेक्टर सहित कई सदस्यों की एसआईटी गठित की गई है जिसकी निगरानी वे खुद करेंगी।

पंचायत में कौन-कौन रहे शामिल
साहिब की हत्या के मामले पर दो दिन से चल रहे धरने पर पूर्व मंत्री आफताब अहमद, पूर्व मंत्री मोहम्मद इलयास, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, विधायक नसीम अहमद, विधायक जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक हबीहुर्रहमान, सोहना से बसपा नेता जावेद अहमद, मामन खां इंजीनियर, जमीयत उलमा हिंद की नोर्थ जोन के सदर मोलाना याहया करीमी, सुभानखां, एजाज काटपुरी, सहाब खां, अखतर काटपुरी सहित इलाके के प्रमुख लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed