फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Allegation of child's death from wrong injection

बच्ची की मौत, गलत इंजेक्शन देने का आरोप

Thu, 22 May 2014 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 May 2014 04:58 PM IST
विज्ञापन
Allegation of child's death from wrong injection

गलत इंजेक्शन और दवा देने से दो माह की बच्ची की मौत का आरोप इलाज करने वाले डॉक्टर पर लगाया गया है।

विज्ञापन


शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी डॉक्टर की डिग्री पर संदेह होने पर पुलिस की ओर से इसकी सूचना दिल्ली मेडिकल काउंसिल को दी गई है।

दिल्ली मेडिकल काउंसिल भी मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक कापसहेड़ा निवासी अशोक कुमार, तीन दिन पहले बच्ची को बुखार और दस्त की शिकायत के बाद घर के नजदीक एक क्लीनिक में इलाज के लिए ले गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ह्यूमन ट्रैफिकिंग के शिकार 63 बच्चे आजाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां डॉक्टर ने इंजेक्शन और दवा दी। जिसके बाद मासूम की तबियत और बिगड़ने लगी। बुधवार शाम को बच्ची की मौत हो गई।

अशोक का आरोप है कि मौत होने के बाद इलाज करने वाले डॉक्टर ने सफदरजंग अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सफदरजंग ले जाने पर डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की मौत हो चुकी है। इसके बाद डॉक्टर की शिकायत पुलिस से की गई।


शुरुआती जांच में इलाज करने वाले डॉ सत्येंद्र मुखिया की डिग्री पर संदेह होने पर पुलिस ने इस बात की सूचना दिल्ली मेडिकल काउंसिल को दी और आरोपी डॉक्टर की डिग्री जांचने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें: किरायेदार ने बंद कमरे में की बच्ची से रेप की कोशिश

पुलिस ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग से पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड गठन करने का आग्रह किया है। जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

उधर दिल्ली मेडिकल काउंसिल के सदस्य और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ काम करने वाले चिकित्सक डॉ. अनिल बंसल ने कहा कि उन्हें संदेह है कि आरोपी डॉ सत्येंद्र मुखिया के पास इलाज करने की योग्यता नहीं है।

उन्होंने कहा कि उस क्लीनिक पर पहले भी छापा मारा जा चुका है। फिलहाल इस मामले की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed