फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   all 5 convicts sentenced to life imprisonment in danish woman gangrape and loot case

डेनिश महिला से दुष्कर्म मामले में पांचों आरोपियों को मिली उम्रकैद

Fri, 10 Jun 2016 02:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Jun 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
all 5 convicts sentenced to life imprisonment in danish woman gangrape and loot case
जेल

डेनमार्क निवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म व लूट मामले में आज दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने पांचों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों की सजा पर अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद आज अदालत ने यह फैसला दिया है जिसे बृहस्पतिवार को एक दिन के लिए सुरक्षित रखा गया था।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष ने दोषियों की अधिकतम सजा देने की मांग की थी तो बचाव पक्ष ने नरमी बरतने का आग्रह किया। पेश मामला 14 जनवरी 2014 की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक का है।
विज्ञापन


मामले में पीड़िता, चश्मदीद गवाह का बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपियों को छह जून को दोषी ठहराया था।

all 5 convicts sentenced to life imprisonment in danish woman gangrape and loot case
महिला से गैंगरेप

तीस हजारी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार-द्वितीय ने अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद दोषियों की सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

अदालत इस मामले में दोषी साबित हो चुके महेंद्र गंजा, मोहम्मद राजा, राजू, अर्जुन, राजू छक्का को शुक्रवार को सजा सुनाई।

विशेष लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़िता व चश्मदीद शिवजी सिंह का बयान, मेडिकल व डीएनए समेत फोरेंसिक साक्ष्य हैं जिनके आधार पर पांचों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed