फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Akhlaq stockpiles eighty-four of the family members would be no arrest Mahapanchayat

इकलाख के परिजनों की नहीं हुई गिरप्तारी तो होगी साठा चौरासी की महापंचायत

Mon, 18 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 18 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Akhlaq stockpiles eighty-four of the family members would be no arrest Mahapanchayat
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
बिसाहड़ा में गोहत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने बैठक की। उनका कहना है कि अगर इकलाख के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो साठा चौरासी की महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर गोहत्या के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके गिरफ्तारी करे। 
विज्ञापन


अगर पुलिस-प्रशासन ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में लापरवाही बरती तो साठा चौरासी की महापंचायत में रणनीति बनाई जाएगी। ग्रामीणों ने पंचायतों के निर्णयों को पूरी तरह से गोपनीय रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि इस बार महापंचायत या किसी भी आयोजन को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा, ताकि अवरोध न हो।  मालूम हो कि 27 सितंबर 2015 को दादरी के गांव बिसाहडा में गोहत्या पर बवाल होने के बाद इकलाख की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को जेल भेज दिया था। इनमें से दो नाबालिग की जमानत मिल गई है। वहीं, इकलाख समेत उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ गोहत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

साध्वी फिर पहुंचीं मंदिर
बिसाहड़ा गांव के शुद्धिकरण के लिए साध्वी हर सिद्धी गिरी फिर मंदिर पहुंच गई हैं। मंदिर में अपने कमरे में रविवार को वह मौजूद रहीं। मंदिर पर साध्वी
से मिलने के लिए सारा दिन महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा। साध्वी ने महिलाओं को शुद्धिकरण के तरीके बताए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed