शर्मनाकः एयरफोर्सकर्मी ने डॉक्टर से किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल की एक डॉक्टर ने अपने एयरफोर्स में काम करने वाले ब्वॉयफ्रेंड पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता के आरोप पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, डॉक्टर और एयरफोर्स कर्मचारी पहले लिव इन में रहते थे। लेकिन अब पीड़िता फोर्स के जवान के साथ रिश्ता और आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी।
इससे खुन्नस खाए एयरफोर्स कर्मचारी ने अपनी गर्लफ्रेंड का रेप कर दिया।
जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं दोनों
रेप का आरोप लगाने वाले डॉक्टर और आरोपी एयरफोर्स कर्मचारी दोनों ही जम्मू और कश्मीर के रहने वाले हैं। आरोपी 30 वर्षीय मुजफ्फर वानी जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले के उतारजू गांव का रहने वाला है। उसकी पोस्टिंग दिल्ली में थी।
वहीं 28 वर्षीय डॉक्टर भी जम्मू और कश्मीर की चारी शरीफ गांव की रहने वाली है। वह यहां कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के पद पर कार्यरत है।
ये दोनों गुड़गांव के करतारपुरी इलाके में लिव इन में रहते थे। डॉक्टर के आरोप पर मुजफ्फर को गिरफ्तार कर लिया गया है।