फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS female doctor commit suicide by injection, pilot husband arrested

एम्स की महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर की खुदकुशी, पायलट पति गिरफ्तार

Sat, 17 Sep 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
AIIMS female doctor commit suicide by injection, pilot husband arrested
खुदकुशी करने वाली डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर के एनेस्थीसिया विभाग में तैनात एक महिला डॉक्टर ने पटपड़गंज स्थित अपने घर में इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन


परिजनों ने डॉक्टर के पति पर प्रताड़ित और मारपीट करने का आरोप लगाया है। देर शाम पुलिस ने धारा 304 बी के तहत दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पायलट पति को गिरफ्तार कर लिया है।   
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, डॉक्टर ऋतु बनकोटी (30) पति बृजेश व दो साल की बेटी दिव्यांशी के साथ कुर्मांचल निकेतन पटपड़गंज स्थित फ्लैट में रहती थी। वह एम्स ट्रॉमा सेंटर में एनेस्थीसिया विभाग में कार्यरत थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति बृजेश एयर इंडिया में को-पायलट हैं। ऋतु का मायका महारानी बाग स्थित जीवन नगर में है। मां सुलोचना दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड में सेक्शन ऑफिसर हैं, जबकि पिता बीएसईएस से रिटायर हैं। भाई विनोद इंडिगो एयरलाइंस में डीजीएम हैं।

ऋतु के चचेरे भाई दिनेश के मुताबिक, ऋतु और बृजेश की शादी मई 2013 में हुई थी। पिछले कई महीने से दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार सुबह फिर दंपति के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद ऋतु ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसी बीच बृजेश चिकनगुनिया की जांच करवाने पालम चला गया। 

सुसाइड नोट बाथरूम के फ्लश में बहाने का आरोप 

AIIMS female doctor commit suicide by injection, pilot husband arrested
खुदकुशी करने वाली डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

वापस आने पर उसने ऋतु को दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। सूचना पाकर बृजेश का साला विनोद घर पहुंचा और कमरे के दरवाजे को धक्का देकर खोल दिया। कमरे में ऋतु अचेत पड़ी थी। वह तुरंत उसे मैक्स अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि ऋतु ने इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी की है। चूंकि शादी के तीन साल हुए हैं, इसलिए एसडीएम ने परिवार वालों का बयान दर्ज किया। देर शाम पुलिस ने धारा 304 बी के तहत दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पायलट पति ब्रजेश को गिरफ्तार कर लिया। 

सुसाइड नोट बाथरूम के फ्लश में बहाने का आरोप 
परिवार वालों का आरोप है कि ऋतु ने मरने से पहले एक रजिस्टर में सुसाइड नोट लिखा था, जिसे उसके ससुराल वालों ने फाड़कर बाथरूम के फ्लश में बहा दिया। 

परिवार वालों के मुताबिक जब विनोद ऋतु के कमरे में गया था तो ऋतु अचेत पड़ी थी और उसके पास ही रजिस्टर में उसने सुसाइड नोट लिखा था। वह अपनी बहन को लेकर अस्पताल चला गया, लेकिन जब वह वापस आया तो रजिस्टर के पन्ने फटे थे। 

आरोप है कि फटे पन्ने को बाथरूम के फ्लश में बहा दिया गया है। हालांकि पुलिस ने नोट के कुछ टुकड़ों को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस किसी सुसाइड नोट से इनकार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed